Read in App

Rajesh Sharma
• Sun, 29 Aug 2021 2:01 pm IST


जिला कारागार में शुरू हुआ तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव


हरिद्वार। जिला कारागार में जेल प्रशासन की ओर से तीन दिवासीय जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत वरिष्ठ अधीक्षक जेल मनोज कुमार आर्य द्वारा फीता काट कर की गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को जेल परिसर में कैदियों व जेल प्रशासन ने मिलकर श्री कृष्ण तीन दिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस पर्व को लेकर कैदियों में काफी उत्साह देखा गया। जानकारी यह भी है कि कई कैदियों ने जन्माष्टमी के मौके पर उपवास भी रखा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पुरूष बंदियों के लिए पूजा का प्रबंध किया गया है। जेल परिसर में मंदिरों को सजाया गया है व पूजा अर्चना की गई। मनोज आर्य ने कहा कि इस अवसर पर सभी कैदियों को मिठाई और पूजा सामग्री उपलब्ध करा दी गई।