Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 11:05 am IST

अपराध

जिसे समझा लड़की वह निकला 'गे' , शादी की जिद पर हुआ कत्ल


रुद्रपुर : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक किशोर की हत्या और हत्या के कारणों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारोपित ने मोबाइल पर अनजान लड़की से संपर्क बढ़ाया, तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। साथ रहने के लिए आरोपित उसे भगा ले गया। लेकिन उसके पैरों तले से जमीन तब खिसक गई कि पता चला कि जिसे वह भागाकर लाया है वह एक लड़की नहीं बल्कि गे है। हत्याराेपित ने जब साथ रहने से इनकार कर दिया तो किशोर जिद पर अड़ गया। जिसके बार आरोपित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपित अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आज हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।