Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Dec 2021 9:33 am IST


जेपी नड्डा आज रहेंगे उत्तराखंड के दौरे पर


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वह देहरादून में गढ़वाल मंडल के सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे।

प्रदेश भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक वह राजपुर रोड स्थित एक होटल में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों व विस्तारकों के साथ दो चरणों में बैठक करेंगे।