Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 May 2022 5:32 pm IST


सिग्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूट मेडिकल टीम यात्रियों की सेवा में जुटी


रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में ऑक्सीजन और हाइपोथरमिया से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए सिग्स सिग्मा हाईएल्टीट्यूट मेडिकल टीम दिन रात सेवा में जुटी है। यहां तक कि टीम के डॉक्टर लाइन में खड़े मरीजों के पास स्वयं जाकर उनकी परेशानी पूछते हुए उपचार दे रहे हैं। केदारनाथ धाम में 6 मई को कपाट खुलते ही सिक्स सिग्मा मेडिकल टीम की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई। पहले ही दिन 23500 से अधिक यात्रियों के आने से सिक्स सिग्मा के डॉक्टर कई यात्रियों की मदद में जुट गए। धाम पहुंचे कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निशुल्क बेहतर उपचार देकर ठीक किया गया। जबकि शनिवार को 18 हजार यात्रियों ने दर्शन किए। मंदिर से डेढ़ किमी लम्बी लाइन में सुबह से खड़े यात्रियों में कई हाईपोथरमिया से पीड़ित हो गए। जिन्हें मेडिकल टीम ने निशुल्क उपचार किया।