Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Feb 2023 5:00 pm IST


सैमसंग ला रहा बेहद सस्ता 5G Smartphone, डिजाइन और फीचर्स भी हैं कमाल के


Samsung कंपनी बहुत जल्द अपना बेहद कम कीमत वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम Samsung Galaxy M14 5G होगा। इस स्मार्टफोन को पिछले साल BIS, ब्लूटूथ SIG और गीकबेंच के डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। साल की शुरुआत में फोन को FCC अथॉरटी पर देखा गया। अब द टेकआउटलुक ने Galaxy M14 5G के डिजाइन, और वैरिएंट को लीक कर दिया है।आइए जानते हैं कंपनी इस फोन में क्या-क्या खूबियां देने वाली है।
लीक्स के मुताबिक Galaxy M14 5G को तीन कलर (डार्क ब्लू, ब्लू और सिल्वर) कलर में बाजार में प्रस्तुत किया जायेगा। डिजाइन की बात करें तो काफी सिंपल है। इसमें आगे की तरफ मोटा चिन और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा यूनिट की सुविधा दी गई है। Galaxy M14 5G को बिल्कुल गैलेक्सी A14 5G की तरह डिजाइन किया गया है, जो ग्लोबली लॉन्च हो चुका है।
Galaxy M14 5G ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी से युक्त किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि फोन Exynos 1330 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फोन में 4GB RAM होगी। ये Android 13 OS पर चलेगा। फोन   25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Galaxy M14 5G ए14 5जी का रीब्रांडेड या ट्वीक्ड वर्जन हो सकता है। बता दें, कि इसमें ए14 में 90HZ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले भी मिलता है। फोन Exynos 1330 द्वारा संचालित होगा, जिसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज  की भी सुविधा मिलेगी। फोन में पीछे की तफ 50MP+2MP+2MP का कैमरा मिलता है।  वहीं आगे की तरफ 13MP का सेल्फी शूटर है। A14 5G में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।