Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 5:30 pm IST


निसंतान दंपतियों के लिए आयुष्मान योजना बनेगी वरदान


पुरोला गुंदियाट गांव की भाजपा नेत्री सुनीता नौटियाल ने निसंतान दम्पति, व कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण निसंतान रहने वाले दम्पति जो टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीकी से अपने इलाज करवाने में असमर्थ हैं। ऐसी महिलाओं की पीड़ा को लेकर सीएम से मुलाकात की और उनको आयुष्मान योजना से लाभान्वित करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत वरदान साबित हो रही है। कहा कि पहाड़ों में सैकड़ों दम्पति आधुनिक इलाज व तकनीकी कमजोर आर्थिक स्थिति के बिना निसन्तान रह जाते है। लेकिन यदि इन महिलाओं को गरीब,आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों को आयुष्मन योजना में शामिल किया जाय तो सैकड़ों निसन्तान बहिनों को सन्तान सुख की प्राप्ति हो सकेगी।