Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 25 Nov 2021 5:59 pm IST

जन-समस्या

नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 30 वाहन किए सीज


सीमांत जनपद में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर 90 से अधिक वाहन सीज किए हैं। गुरुवार को भी पुलिस ने 30 वाहन सीज किए। इन वाहनों को पुलिस नाबालिक के अभिभावकों की काउंसिलिंग के बाद भी छोड़ेगी। पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी अभिभावकों ने नाबालिकों को वाहन चलाने की छूट दी तो उन्हें जुर्माना चुकाना होगा।

सीमांत जनपद में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। अधिकतर घटनाओं में तेज रफ्तार दोपहिया वाहन घटना का कारण बन रहे हैं। जनपद में बढ़ी संख्या में नाबालिक सड़कों पर दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 90 से अधिक वाहन सीज किए हैं। गुरुवार को भी पुलिस ने अभियान चलाकर 30 वाहन सीज किए। सीओ पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल ने कहा इन वाहनों को छोड़ने से पहले अभिभावकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद भी यदि नाबालिक वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो अभिभावकों को जुर्माना भरना होगा। कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा।