Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 6:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, महिलाएं पैदा करें 10 बच्चे, क्या हताशा में लिया गया निर्णय...


दुनिया में कई देश बढ़ती आबादी से परेशान हैं। तो वहीं कुछ देशों की आबादी कम होती जा रही है। दरअसल रूस में दिन-ब-दिन कम होती आबादी की वजह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक हैरान करने वाला एलान किया है।

पुतिन के इस आदेश की दुनिया में आलोचना भी हो रही है। रूस के राष्ट्रपति ने देश में घटती आबादी के संकट को दूर करने के लिए देश की महिलाओं को 10 या इससे ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है।
 
क्योंकि, रूस की जनसंख्या लगातार घटती जा रही है। जिसे देखने हुए राष्ट्रपति पुतिन ने यह बड़ा एलान किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निर्देश के साथ ही एक और घोषणा की है। रूस की सरकार 10 बच्चों के पालन पोषण के लिए माताओं को 13 हजार पाउंड यानि 13 लाख रुपये देगी। 

जानकारों की मानें तो पुतिन ने रूस-यूक्रेन की वजह से बढ़े जनसांख्यिकीय संकट को दूर करने के लिए यह निर्देश दिया है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस ने हताशा में यह निर्णय लिया है।