Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Sep 2022 1:00 pm IST

खेल

SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने रचा इतिहास, किया ये कारनामा


एशिया कप में अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने चार गेंद और दो विकेट रहते 184 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस रोमांचक जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर चार में जगह बना ली है। वहीं, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में पहली बार यूएई में पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 184 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया। इससे पहले यूएई में सिर्फ एक बार 180 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया गया था। अफगानिस्तान की टीम ने 2016 में यूएई के खिलाफ पांच विकेट खोकर 183 रन के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। छह साल बाद श्रीलंका ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2021 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 और 173 रन के लक्ष्य का पीछा कर चुकी है। श्रीलंका ने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ ही 172 रन के लक्ष्य का पीछा किया था।