Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 12:30 pm IST


हिमाचल की पेटियों में बिक रहा है उत्तराखंड का सेब !


उत्तरकाशी : देश में सेब उत्पादन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर होने के बावजूद उत्तराखंड के सेब को नाम और पहचान नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि सेब तो उत्तराखंड का है लेकिन ब्रांडिंग पड़ोसी राज्य हिमाचल की हो रही है। यहां ब्लाक भटवाड़ी के पर्यटन ग्राम रैथल से बृहस्पतिवार को सेब की फसल की पहली खेप उद्यान विभाग से समय पर पेटियां नहीं मिल पाने के कारण हिमाचल की पेटियों में मंडी भेजी गईं।सेब काश्तकार मोहन कुशवाल ने उद्यान विभाग से दो-तीन बार सेब की पेटियां मांगी थीं, लेकिन नहीं मिल पाई। इस कारण उन्होंने हिमाचल के किन्नौर लेबल की पेटियों में सेब की अर्ली वैराइटी किंगरोट और गाला प्रजाति की तैयार फसल को मंडी भिजवाया। कहा कि यहां की पेटियां होतीं तो राज्य के साथ क्षेत्र का भी प्रचार-प्रसार होता।