Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Oct 2021 6:30 pm IST

ब्रेकिंग

बंशीधर भगत ने लगाया जनता दरबार


आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अब तीन महीने का ही वक्त बचा है। ऐसे में बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में जनता की बीच जाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज कालाढूंगी विधायक और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी आए और उन्होंने अपनी पीड़ा कैबिनेट मंत्री के सामने रखी। जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कई समस्याओं का मंत्री और अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।