Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Jun 2022 4:55 pm IST


शहनाज गिल ने बिना एक्सरसाइज 6 महीने में घटाया 12 किलो वजन


इंडस्ट्री की सबसे प्यारी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने  ने लॉकडाउन के दौरान बिना किसी एक्सरसाइज के अपना 6 महीने में 12 किलो वजन कम करके अपने फैन्स को हैरान कर दिया है। उनके फैन्स उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देखकर न सिर्फ उनकी तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनसे उनका फिटनेस सीक्रेट भी जानना चाहते हैं। अगर आप भी उनके फैन्स की इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपके साथ शेयर करते हैं शहनाज के वो फिटनेस सीक्रेट जिन्हें फॉलो करके आप भी घटा सकते हैं अपना कई किलो वजन... 

इन चीजों को किया डाइट से बाहर- शहनाज गिल ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान चॉकलेट, आइसक्रीम, जंक और प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल नहीं खाया। इसके अलावा नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया। शहनाज के अनुसार उन्होंने बाहर की चीजों को खाना बंद कर दिया। जिसकी वजह से उनके शरीर का एक्स्ट्रा बॉडी फैट कम हुआ। 

एक ही तरह के भोजन से मिली मदद- शहनाज ने वजन कम करने के दौरान खाने को लेकर कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया। बल्कि रोजाना एक ही तरह की डाइट ली यानी कि अगर वो दोपहर के खाने में दाल और मूंग खाती थीं तो रात के खाने में भी वही लिया। बस कितनी कैलोरी ले रही है उसका ध्यान रखा। 

ये है शहनाज की डाइट- शहनाज ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान फैंस को बताया था कि वो 'सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपना हल्दी वाला पानी लेती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना एप्पल साइडर विनेगर पीना शुरू कर दिया है। ब्रेकफास्ट के बाद वो कभी हरी मूंग दाल, डोसा या मेथी का पराठा खाती हैं। वो हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेती हैं।