Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Feb 2023 7:30 am IST


शनिदेव जल्द ही शतभिषा नक्षत्र में करेंगे गोचर, इन राशियों के जातकों के आएंगे अच्छे दिन


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कर्मफलदाता शनि ग्रह के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इस समय शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान है। इसके साथ ही शनि 15 मार्च को शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव 15 मार्च को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस नक्षत्र में वे 17 अक्टूबर तक रहेंगे। बता दें कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, लेकिन शनि के इस नक्षत्र में आने से इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनि के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का ये गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर शुरू हो जाएंगे। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। हालांकि किसी भी काम में सफल होने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि
शतभिषा नक्षत्र में शनि के गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। बिजनेस में भी अधिक मुनाफा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। ऐसे में सैलरी बढ़ने के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है।

धनु राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का गोचर करना लाभकारी होगा। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मनचाही नौकरी मिल सकती हैं। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।