Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 10:42 am IST


महिलाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर


चम्पावत:  एसएसबी पंचम वाहिनी परिसर में संदीक्षा की महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसके अलावा आधुनिक हथियारों के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ एसएसबी का देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा कार्यक्रम का समापन किया गया।रविवार को एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा कार्यक्रम का समापन किया गया। कमांडेट प्रमोद देवरानी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बीते छह मार्च से 13 मार्च तक देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सीमांत इलाकों में कई सामाजिक गतिविधियां की गई। सीमांत तामली, कलढुंगा, सीम, चूका आदि ग्राम पंचायतों और स्कूलों को खेल व अन्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को वाहिनी परिसर चम्पावत में कार्यक्रम का समापन किया गया।