Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Jun 2022 4:46 pm IST

ब्रेकिंग

रुड़की : 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म


रूड़की के पिरान कलियर क्षेत्र से 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मूताविक बच्ची रूड़की के पिरान ​कलियर क्षेत्र की रहने वाली है जो देर रात अपनी मॉं के साथ लिफ्त लेकर अपने घर रूड़की जा रही थी इसी बीच आरोपियों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाकर मॉं और बेटी को बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए।बच्ची को जैसे—तैसे करके महिला रूड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।