Read in App


• Sun, 28 Feb 2021 12:27 pm IST


लक्ष्मण चौक पर मनाया गया आर्य समाज का 54 वां वार्षिक उत्सव


देहरादून।देहरादून में आज आर्य समाज लक्ष्मण चौक का 54 वां वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज के महानुभाव का सम्मान किया गया वहीं आर्य समाज के प्रधान व मंत्री द्वारा वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आर्य समाज के  संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती को  अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पहचान महान समाज सुधारक, राष्ट्र-निर्माता, प्रकाण्ड विद्वान, सच्चे संन्यासी, ओजस्वी सन्त और स्वराज के संस्थापक के रूप में जानी जाती हैं।समाज से  अज्ञानता  रूढिवादिता व अंधविश्वास को मिटाने के लिए उन्होंने  धर्मग्रंथ “ सत्यार्थ   प्रकाश” की रचना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांत और नियम वेदों पर आधारित हैं। वैदिक संस्कृति ने प्राचीन काल में देश में प्रचलित सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बाल विवाह, दहेज प्रथा अन्य सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के साथ महिला उत्थान के क्षेत्र में जन जागरण का काम किया और इसी के फलस्वरूप हमारे देश में महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कार्य संधचालक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश शशिकांत दीक्षित, वैदिक सदन आश्रम के महामंत्री पीपी शर्मा, वेद बसु शास्त्री, आचार्य धनंजय, आर्य समाज के प्रधान महावीर सिंह, महामंत्री अतर सिंह, उपाध्यक्ष केके अग्रवाल, महिला आश्रम के अध्यक्ष सविता अग्रवाल, समाजसेवी कुलभूषण, अग्रवाल डॉ अरुणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।