Read in App


• Thu, 1 Jul 2021 3:40 pm IST


ऋषिकेश के कूड़ा डंपिंग जोन में निस्तारण की प्रक्रिया शुरू


ऋषिकेश शहर में बने कूड़ा डंपिंग जोन में कूड़े के पहाड़ के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम महापौर ने लाखों मैट्रिक कूड़े के निस्तारण की शुरुआत मशीनों की विधिवत पूजा कर करके की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनिता ममगाई ने कहा कि ट्रैचिंग ग्राऊंड में पिछले चार दशकों से गिराये जा रहे कूड़े की वजह से कूड़े का बड़ा पहाड़ बन चुका था। ऋषिकेश में पिछले चार दशक से गोविंद नगर स्थित खाली भूखंड में कूड़े  गिराए जाने से लाखों मैट्रिक टन कूड़े का पहाड़ बन गया था। जिसकी वजह से गोविंद नगर क्षेत्र के लोग विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। शहर की सबसे बड़ी समस्या का निस्तारण होना निगम प्रशासन के लिए एक ऐतिहासिक सफलता है। महापौर ने  कहा कि ऋषिकेश नगर निगम की इस महत्वकांक्षी योजना का सपना साकार करना एक बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन्होंने निगम अधिकारियों सहित बोर्ड के सदस्यों को दिया।