Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Nov 2022 4:07 pm IST


Recruitment Notification: ड्राफ्ट्समैन सहित कई पदों के लिए मांगे गए आवेदन, जानें कहां कर सकते हैं अप्लाई


हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक संस्थान में कई  पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस कंपनी में नौकरी करने की इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 दिसंबर 2022 तय की गई है।
इस भर्ती अभियान के जरिये हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 14 पद पर भरे जाने हैं जिनमें मुख्य परियोजना अभियंता (सिविल) 01, चिकित्सा अधिकारी 01, नर्स 01, परियोजना अधिकारी (मैकेनिकल) 02, परियोजना अधिकारी (सिविल) 01, परियोजना अधिकारी (सिविल) 01, परियोजना सहायक (मानव संसाधन) 02,परियोजना अधिकारी (विद्युत - गुणवत्ता नियंत्रण) ०1,   परियोजना सहायक (लेखा) 01, परियोजना सहायक (लेखा) 01,ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 01, परियोजना सहायक (लेखा) 01,  परियोजना सहायक (लेखा) 01, परियोजना सहायक (लेखा) 01, परियोजना सहायक (लेखा) के 01 पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता और एक्सपीरियंस 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा, डिग्री और पीजी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित कार्यों में अनुभव होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा

सीपीई और मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले  अभ्यर्थियों की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि अन्य पद पर आवेदन करने वालों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन की प्रक्रिया

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।