Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Apr 2022 9:30 am IST


CM Pushkar Singh Dhami की दूसरी पारी का एक माह बीता


देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस एक माह की अवधि में सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार के साथ पारदर्शी प्रशासन देने का संदेश दिया। ]साथ में समान नागरिक संहिता को लागू करने और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पुख्ता करने को व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का संकल्प दर्शाया है।

भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064

भ्रष्टाचार की शिकायतों का सरकार अब सीधे संज्ञान लेगी। यह कार्य भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 के माध्यम से होगा।