Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Dec 2022 3:09 pm IST

अपराध

पारिवारिक विवाद में आपा खोकर मां ने छह साल की मासूम को जिंदा जलाया, दूसरी बुरी तरह झुलसी...


कर्नाटक के कोलार जिले से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो बेटियों को आग के हवाले कर दिया। 

मां के आंखों के सामने ही छह साल की मासूम की बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। जबकि, दूसरी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि, कोलार जिले के मुलाबागिलु निवासी महिला ने घरेलू विवाद में कहासुनी के बाद आपा खो दिया। 

महिला इतने गुस्से में थी कि, खुद को भी आग लगाने वाली थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे समय रहते रोक लिया। उधर, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है।