Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 4:21 pm IST


उत्तरकाशी का नेहरू पर्वतारोहण संस्थान करेगा नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के नाम एक और नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। निम इसी अगस्त माह में नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। चैंपियनशिप में देश भर से करीब 250 क्लाइंबर प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए जाएंगे।जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में 12 से 14 अगस्त तक नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। शनिवार को निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में क्लाइंबिंग प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है। यहां से एशियन व औलंपिक के लिए टीम चयनित की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड 8 क्लाइंबर भी शामिल होंगे। जिनमें से पांच प्रतिभागी उत्तरकाशी से हैं। बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा।