Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Feb 2022 4:32 pm IST

अपराध

दून से नाबालिग का अपहरण कर ले गया लुधियाना, तीन महीने किया दुष्कर्म


देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से नाबालिग का अपहरण कर लुधियाना ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया। मामले में वसंत विहार की थाना पुलिस ने तीन महीने बाद आरोपित को पंजाब के लुधियाना शहर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार नरेश राठौड़ ने बताया कि 28 अक्टूबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को पिरान कलियर, हरिद्वार निवासी शमशुद्दीन उर्फ छोटू अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। आरोपित ने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। आरोपित के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि वह पंजाब के लुधियाना शहर में छिपा है। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने नाबालिग को तीन महीने कई जगह पर रखा और दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो की धारा भी लगा दी गई है। आरोपित व किशोरी का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपित क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था।