Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Dec 2021 8:00 am IST


कुमाउनी भाषा को रखा जाए संविधान की आठवीं अनुसूची में!


बागेश्वर: कुमाउनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में रखने की मांग तेज होने लगी है। इसके लिए इस बार बागेश्वर में तीन दिन का कुमाउनी राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कुमाउनी भाषा के मर्मग्य पहुंचेंगे। जिन्हें आमंत्रित करने का दौर जारी है। निमंत्रण पत्र इस बार कुमाउनी भाषा में लिए गए हैं।  25 तारीख दिन में दो बजे से कुमाउनी भाषा पद्य साहित्य, चार बजे से कुमाउनी लोक साहित्य और लोकगीत पर कार्यक्रम। 26 तारीख देविका लघु वाटिका मंडलसेरा में कुमाउनी पुस्तकालय का शुभारंभ। बाद में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। कुमाउनी नाटक का आयोजन होगा। शाम की पाली में स्कूली शिक्षा में हमारी भाषा, नई शिक्षा नीति और भाषा पर मंथन। अपराह्न दो बजे बाद वर्तमान मीडिया और कुमाउनी भाषा पर चर्चा होगी। अंत में कुमाउनी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। तीसरे और अंतिम दिन कार्यक्रम अंत में पुरस्कार वितरण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।