Read in App


• Thu, 8 Apr 2021 1:44 pm IST


जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी, रौल्याना के जंगल धधके


बागेश्वर-जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात को गढ़खेत रेंज के रौल्याना के जंगल में आग लग गई। आग से वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा है। हालांकि अब अधिकतर जंगलों में लगी आग बुझने से वातावरण से धुंध काफी हद तक छट गई है। मंगलवार रात गढ़खेत रेंज के रौल्याना के जंगल में अचानक आग लग गई। बुधवार सुबह तक जंगल आग से धधकता रहा। स्थानीय लोगों के साथ वन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शीतकाल से अब तक जंगल में आग लगने की 125 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 180 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। डीएफओ बीएस शाही के अनुसार जंगल की आग पर तत्परता से काबू पाया जा रहा है।