Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 10:00 am IST


यूपी के 32 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके राज्य का हाल


देश के कई राज्यों इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। मानसून उत्तर भारत के राज्यों में अपना प्रभाव दिखाने लगा है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में बारिश की रफ्तार काफी तेज हो गई है जिसके चलते जान-माल के नुकसान की भी खबर आने लगी है। 

इन सब के अलावा मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मराठवाड़ा, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की तलहटी, असम के कुछ हिस्सों, नागालैंड और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।