Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 1:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

जंग जारीः यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- रूस ने दो लाख यूक्रेनी बच्चों का किया अपहरण


रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि, रूस ने दो लाख यूक्रेनी बच्चों का अपहरण कर लिया है।
इसके साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि, रूस द्वारा किए गए हमलों की वजह से अब तक 243 बच्चे मारे गए हैं इसके साथ ही 446 बच्चे घायल हुए हैं। वहीं अब तक यूक्रेन से लाखों लोगों ने दूसरे देशों में शरण लिए हैं।