Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

बेटी मालती संग खेलती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की प्यारी तस्वीरें


बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय का लोहा मनवाने वाली प्रियंका इन दिनों अपनी बेटी मालती संग काफी बिजी हैं।

आए दिन एक्ट्रेस बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती  हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिमें वह अपनी बेटी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने फोटो में बेटी का चेहरा व्हाइल दिल वाले इमोजी से छिपा रखा है। ये तस्वीर फैंस का खूब पसंद आ रही है।