Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Aug 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

विक्की कौशल ने शुरू की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, सेट से सामने आया एक्टर का लुक


बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू की दी है। इस फिल्म में विक्की के साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आएंगी।
गौरतलब है कि, फिल्म ‘सैम बहादुर’ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं फातिमा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।