Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Apr 2022 6:01 pm IST


गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाएं करें दुरुस्त: डीएम


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की नजदीकियों के बीच उत्तरकाशी के जिला प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। डीएम ने यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम रूटों पर जाम की स्थिति से निपटने पर खासा जोर दिया। डीएम ने कहा कि इस बार यात्रियों की संख्या बढ़ने के आसार है, लिहाजा व्यवस्थाओं को अभी से दुरूस्त कर लें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। डीएम ने यात्रा मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने और होटलों में शराब की बिक्री रोकने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने भी यात्रा को सुगम बनाने पर जोर दिया। बैठक में जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधि, तीर्थपुरोहित और व्यापारी शामिल हुए। रूटों पर किस तरह की यात्रा व्यवस्थाएं होनी चाहिए।