Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Mar 2022 5:17 pm IST


मुख्य सचिव एसएस उत्तरकाशी दौरे पर


उत्तरकाशी:  मुख्य सचिव एसएस संधु शनिवार को उत्तरकाशी दौरे पर रहे। संधु ने विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम रैथल व हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबंधी कार्यों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास की सुविधाओं को धरातल पर शीघ्र उतारें। मुख्य सचिव एसएस संधु ने डीएम को कहा कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना है। इसको देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दें। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। इस पर सीएस संधु ने कहा कि सीवर समस्या के निदान को वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाएं। जिसके धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी। संधु ने भटवाड़ी के ग्राम जादुंग व नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्रामों में बसाये जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी ली। डीएम ने सीएस को बताया कि आगामी 28 व 29 मार्च को ग्राम जादुंग के संयुक्त सर्वे का निर्णय लिया गया है। जबकि ग्राम नेलांग का सर्वे माह अप्रैल में किया जाएगा।