Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 11:05 am IST


कांग्रेस नेता ने किया सलमान खुर्शीद का पुतला दहन


चम्पावत: टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने खुर्शीद के खिलाफ नारेबाजी भी की।  जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि खुर्शीद ने बोको हराम के साथ हिंदू संगठनों की तुलना कर देश भर के हिंदुओं का अपमान किया है। कहा कि इस तरह से हिंदुत्व की भावनाओं से खेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के साथ-साथ राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की।