Read in App


• Tue, 22 Jun 2021 12:14 pm IST


जिला पंचायत सदस्यों को प्रधान संगठन का समर्थन


बागेश्वर-जिला पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और आठ सदस्यों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सदस्यों ने धरने के दौरान योग भी किया। इन लोगों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर क्रमिक अनशन और आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। आंदोलन को ग्राम प्रधान संगठन ने समर्थन दिया है।