Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 9:34 am IST


लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला


पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर महंगाई को कम करने की मांग की। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी की पहुंच से चीजें बाहर होती जा रही हैं। इसके बाद भी महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।