Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Sep 2022 10:30 am IST

मनोरंजन

Gulshan Grover B’day: स्कूल के दिनों में बेचा करते थे डिटर्जेंट पाउडर, इस फिल्म ने रातोंरात बना दिया स्टार


बॉलीवुड फिल्मों में निगेटिन रोल प्ले कर जबरदस्त स्टारडम हासिल करने वाले गुलशन ग्रोवर को भला कौन नहीं जानता होगा। बैडमैन के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर का आज 67वां बर्थडे हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे एक्टर से जुड़ी दिलचस्प बातें।

गुलशन का जन्म 21 सितंबर 1955 में हुआ था। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो अपनी अदाकारी से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय से दर्शकों को मुरीद बना लिया। अपने करियर में उन्होंने करीब 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

भारत पाकिस्तान का विभाजन हो रहा था, उस दौरान उनके पिता बिशांभर नाथ ग्रोवर और माता रामराखी ग्रोवर अपने बच्चों समेत पाकिस्तान से भारत आए।  उस दौर में गुलशन के परिवार को बेहद गरीबी और मुश्किल भरे दिन काटने पड़े थे। कई बार उन लोगों को भूखे भी सोना पड़ा था।

 गुलशन ग्रोवर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मीडिया से बताया था कि सुबह होते ही हम अपने बस्ते में स्कूल की यूनिफॉर्म रखकर घर से निकल जाते थे, और बड़ी-बड़ी कोठियों में बर्तन और कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर बेचा करते थे। इससे जो भी कमाई होती थी, उससे स्कूल का खर्च निकालते थे।
इस फिल्म ने दिया फेम
दिल्ली से पढ़ाई पूरी होने के बाद गुलशन ग्रोवर मुंबई आए। यहां भी उन्होंने काफी दिन तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान गुलशन ने रोशन तनेजा के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और कोर्स के दौरान वह नायक नहीं खलनायक बनने का निर्णय लिया। इस दौरा  गुलशन ग्रोवर ने सैकड़ों फिल्मों मे काम किया लेकिन  उन्हें फेम मिला फिल्म‘राम-लखन’से। इस फिल्म में उन्होंने तकिया कलाम ‘बैड मैन’ का रोल निभाकर दर्शकों को दिल जीत लिया।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
गुलशन ग्रोवर ने कई फिल्मों में काम किया है। इसमें सोनी महिवाल,कुर्बान, दूध का कर्ज, इज्जत, सौदागर, क्रिमनल, मोहरा, कर्ज, मुंबई सागा है।