Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Sep 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कराया फोटोशूट, सामने आई बेहद खूबसूरत तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फज़ल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को ऋचा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। वहीं अब ऋचा चड्ढा और अली फैजल की शादी की रस्मों की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, ऋचा चड्ढा ने अपने  इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में ऋचा और अली फजल दोनों साथ में पोज़ देते दिख रहे हैं।

जहां ऋचा ने हैवी वर्क वाला पिंक आइवरी लहंगा पहने नजर आ रही हैं तो वहीं अली फजल इसमें आइवरी कुर्ता पायजामा उस पर बड़ा दुपट्टा लिए नजर आ रहे हैं। फिलहाल आपको बता दें कि, ऋचा और अली की शादी दिल्ली में होगी, और दोनों 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधन जाएंगे।