Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Oct 2022 3:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

मैक्सिको के गुआनाजुआतो में हथियारबंद शख्स ने की फायरिंग, 12 लोगों की गयी जान


मैक्सिको के गुआनाजुआतो स्थित इरापुआटो के एक बार में हथियारबंद शख्स ने 16 अक्तूबर को ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। 

फिलहाल, आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि करीब एक महीने पहले भी दक्षिण-पश्चिम मैक्सिको में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। 

जानकारी देते हुए बीएनओ न्यूज ने स्थानीय अधिकारी ने बताया कि, बंदूकधारियों ने ग्युरेरो राज्य के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग की।फायरिंग में शहर के मेयर समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।