Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Aug 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

अपने वतन वापस लौट सकते हैं श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे...


श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के आगामी हफ्ते में राजधानी कोलंबो लौटने की संभावना है। 

गौरतलब है कि, देश में जबर्दस्त आर्थिक और सियासी संकट के अलावा उनके खिलाफ भड़के विद्रोह के चलते राजपक्षे जुलाई में देश छोड़कर भाग गए थे। डेली मिरर ने राजपक्षे के करीबी रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा के हवाले से यह खबर दी है। 

संकेत मिले हैं कि, राजपक्षे 24 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे। जाहिर है श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे लेकर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी कारण राजपक्षे विदेश भागने पर मजबूर हुए थे।