Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 12:04 pm IST


महिला सशक्तिकरण को लेकर समूह का गठन किया


चौखुटिया ब्लॉक में एनआरएलएम के तहत ग्राम पंचायतों में महिला सशक्तिकरण को लेकर समूह का गठन किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत नौगांव में समूह का गठन करने के साथ केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई।

नौगांव में हुई बैठक में एनआरएलएम की दीपा मासीवाल ने समूह से जुड़ी महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को 6 सदस्यीय समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए गए। समूह के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहन के साथ रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी। बैठक में प्रधान सूरज गौड़, तुलसी देवी, रेखा देवी, पूजा, सरस्वती, मंजू गौड़ मौजूद रहीं।