Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Mar 2023 2:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

UN में भारत ने पाक को फिर लताड़ा, रुचिरा कंबोज बोलीं- आतंकवादियों को बांटना बेहद 'खतरनाक'...


संयुक्त राष्ट्र यानि UN में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ लगाई है। वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति यानि जीसीटीएस की 8वीं समीक्षा वाले प्रस्ताव पर चर्चा की।

यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आतंकवाद के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि, आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होते हैं। अच्छे या बुरे नहीं होते हैं। आतंकी घटनाओं के पीछे की मंशा के आधार पर आतंकवादियों को बांटना बेहद 'खतरनाक' है। इससे वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ चल रही मुहिम प्रभावित होगी। 

रुचिरा कंबोज ने कहा कि, 'आतंकवादी कृत्यों के पीछे की मंशा के आधार पर आतंकवाद के वर्गीकरण की प्रवृत्ति खतरनाक है। ये स्वीकृत सिद्धांतों के खिलाफ जाती है कि 'आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में निंदा की जानी चाहिए और आतंकवाद के किसी भी कार्य के लिए कोई औचित्य नहीं हो सकता है।' 

रुचिरा ने इस बात पर जोर देकर कहा कि, सभी प्रकार के आतंकी हमले, चाहे वह इस्लामोफोबिया, सिख विरोधी, बौद्ध विरोधी या हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से हों, वह निंदनीय हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नई शब्दावली और झूठी प्राथमिकताओं के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है, जो आतंकवाद के संकट से निपटने के अपने फोकस को कमजोर कर सकते हैं।