Read in App


• Tue, 11 Jun 2024 4:47 pm IST


यमुनोत्री में गुजरात की महिला तीर्थयात्री की माैत, अब तक गई 24 श्रद्धालुओं की जान


चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई गुजरात से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। अब तक यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या हुई 24 हो गई है।जानकारी के अनुसार, जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर गुजरात की कलसरिया मंगू बेन(59) अचानक अचेत होकर गिर गई। उन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह पहले से बीमार थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।