Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Apr 2023 5:29 pm IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ तेजस्वी और जस्सी गिल का सांग 'दूर होवा गे', फैंस को पसंद आ रही केमेस्ट्री


टेलीविजन के शो 'नागिन' से घर-घर पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस  तेजस्वी प्रकाश और पंजाबी सिंगर-एक्टर जस्सी गिल का एक बेहद प्यारा गाना रिलीज़ हुआ है जिसके बोल हैं 'दूर होवा गे'। इस गाने को अब फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस लेटेस्ट वीडियो सांग में तेजस्वी और जस्सी पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच बेइंतहा प्यार देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ ही समय में दोनों में कुछ ऐसा हो जाता है कि तलाक की नौबत आ जाती है।   गाने को सनी विक ने संगीत दिया है जबकि खुद जस्सी गिल ने इसे अपने सुरों से सजाया है। लिरिक्स राज फतेहपुर के हैं। 'दूर होवा गे' सॉन्ग के रिलीज होने के बाद से तेजस्वी के फैंस जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।



एक यूजर ने कमेंट किया, जस्सी गिल के साथ तेजस्वी की परफॉर्मेंस कमाल की है। वहीं एक अन्य ने लिखा- तेजस्वी इंटरनल ब्यूटी है, दोनों कलाकारों की कैमेस्ट्री लाजवाब है, गाना और वीजुअल्स दोनों ही शानदार हैं। गाने की स्टोरी लाइन भी बहुत ओरिजनल है।