Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Apr 2022 8:30 am IST


Russia Ukraine War: यूक्रेन पर पुतिन का हमला एक रणनीतिक भूल


व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का यूक्रेन पर हमला एक रणनीतिक भूल है। इसने रूस को वैश्विक मंच पर अलग-थलग कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केट बेडिंगफील्ड ने बुधवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अमेरिका को जानकारी मिली है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी सेना द्वारा गुमराह किया हुआ महसूस कर रहे हैं। इससे पुतिन व उनके सैन्य नेतृत्व में तनाव बना हुआ है। हमारा मानना है कि पुतिन को उनके सलाहकारों द्वारा रूसी सेना के खराब प्रदर्शन व अर्थव्यवस्था को प्रतिबंधों से लाचार बनाए जाने के विषय में गलत जानकारी दी जा रही है। पुतिन के वरिष्ठ सलाहकार उन्हें सच बताने से डरते हैं।' बेडिंगफील्ड ने कहा कि हमले की शुरुआत में रूस, कीव की तरफ आक्रामकता से बढ़ रहा था। अब वह सार्वजनिक रूप से अपने लक्ष्यों को फिर से परिभाषित करने का प्रयास कर रहा है, जो पहले से अलग है।