Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Feb 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

Dadasaheb Phalke Awards:'द कश्मीर फाइल्स' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ख़िताब, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजे गए रणबीर-आलिया


मुंबई में हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े तमाम सितारों का जमघट लगा।  वहीं कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर भी जलवा बिखेरा। अब इस अवॉर्ड नाइट के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस अवार्ड सेरेमनी जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर के नाम रहा। ये पुरस्कार उन्होंने  फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने दमदार अभिनय के लिए जीता। हालांकि अपने बिजी शेड्यूल की वजह से रणबीर समारोह में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में आलिया अकेली ही इवेंट में पहुंची। लिहाजा उनकी ट्रॉफी आालिया ने ली और इस दौरान वे बेहद खुश नजर आईं।
आपको बता दें कि  'ब्रह्मास्त्र' ऐसी पहली फिल्म थी, जिसमें रणबीर-आलिया ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। वहीं वरुण धवन ने क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब पर कब्जा जमाया। यह पुरस्कार उन्हें अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'भेड़िया' के लिए मिला। वहीं इस फिल्म फेस्टिवल में वरुण धवन  और अनुपम खेर एक साथ रेड कार्पेड पर नजर आए। दरअसल, अनुपम खेर को 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार  डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को मिला।
वहीं अजय देवगन की चर्चित और पहली वेब सीरीज 'रूद्र' को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज के ख़िताब से नवाजा गया। 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने आतंकवाद के सभी पीड़ितों को अपना यह पुरस्कार समर्पित किया। वहीं एक्टर जिम सरभ को उनकी लोकप्रिय सीरीज 'रॉकेट बॉयज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया। आर बाल्की का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  का ख़िताब दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'चुप' के लिए दिया गया।