Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 4:00 pm IST


उत्तराखंड की महिलाओं को मिला गौरा शक्ति का सुरक्षा चक्र, सीएम धामी ने एप किया लॉन्च


पुलिस विभाग की ओर से बनाए गए गौरा शक्ति एप को शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च कर दिया है. कामकाजी महिलाएं इस एप से हमेशा पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहेंगी. ऐसे में हर 15 दिन के भीतर कोतवाली की महिला सब इंस्पेक्टर कामकाजी महिला को फोन कर उनका हालचाल भी जानेगी. मुख्य रूप से गौरा शक्ति एप, कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया गया है जो इन महिलाओं की जानकारियों को एकत्र करेगा. देश दुनिया में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध के रोकथाम के लिए जहां एक ओर केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है तो वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार भी इस बात पर फोकस कर रही है कि महिला अपराध पर लगाम लगाई जा सके. यही नहीं, कामकाजी महिलाओं को भी सुरक्षित वातावरण में काम करने का अनुभव मिले. इसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने गौरा शक्ति एप को लॉन्च किया है. इस एप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं अपने आपको रजिस्टर करा सकती हैं. ऐसे में वह अपने नजदीकी पुलिस चौकी के सुरक्षा घेरे में आ जाएंगी.