Read in App


• Fri, 5 Feb 2021 11:49 pm IST


ब्यूटीपार्लर संचालिका ने एक होटल में लगाई फांसी, ये थी वजह


देहरादून। देर  रात्रि थाना पटेल नगर को सूचना मिली कि जीएमएस रोड स्थित एक होटल में एक महिला द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना  पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जीएमएस रोड स्थित होटल जी0पी0 होम स्टे में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। मृतक महिला की पहचान किरण पुत्री भगत राम नि0 बी0-155 गांधी विहार, आदर्श नगर, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक महिला अपनी बहन व एक सहेली के साथ घूमने के लिए दिल्ली से देहरादून आई थी तथा आज प्रातः से उक्त होटल में रुकी थी।  शाम के समय जब मृतका की बहन व उसकी सहेली किसी काम से बाहर गए तो मृतका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। मृतक महिला दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जानकारी करने पर मृतका की बहन के द्वारा बताया गया कि मृतका तलाक शुदा थी तथा काफी लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी।  मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।