Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 11:03 am IST

ब्रेकिंग

केंन्द्रीय मंत्री की मदद से बढेंगी पर्यटन गतिविधियां


राज्य में पर्यटन की अपार संभावना है।  राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने पर जोर देती रही है। इसी क्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा वंपर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर मौजूद रहे। इस मौके पर अजय भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के इनर लाइन क्षेत्रों की पहचान कर उन स्थानों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए। हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटन ‌गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाए।