Read in App


• Thu, 3 Oct 2024 2:27 pm IST


अल्मोड़ा में पहली नवरात्र बाजार में उमड़ी भीड़, जाम से जूझे लोग


अल्मोड़ा। नगर की माल रोड पर जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। त्योहारी सीजन में यह समस्या और अधिक विकराल हो रही है। गुरुवार को भी लोग दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे। माल रोड के केूम स्टेशन से शिखर तिराहे तक की दूरी पार करना लोगों के लिए चुनौती का सबब बना हुआ है। गुरुवार को प्रथम नवरात्र के चलते बाजार में लोगों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। इससे सड़क पर वाहनों का भी दबाव बढ़ गया। ऊपर से सड़क किनारे वाहनों ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। सुबह नौ बजे से केमू स्टेशन, जिला अस्पताल, टैक्सी स्टैंड, शिखर तिराहा के पास जाम लगता रहा। लोगों को करीब 500 मीटर का सफर तय करने में लंबा समय बिताना पड़ा। जाम की समस्या से वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों के अलावा पैदल आवाजाही करने वालों को भी पेरशानी झेलनी पड़ी। दिन भर यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा। टीआई दरबान सिंह मेहता ने बताया कि गुरुवार को अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों को दबाव काफी अधिक था। जगह-जगह पर तैनात यातायात पुलिस के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे।