Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Aug 2023 2:46 pm IST

वीडियो

Opening Day पर चला 'Pooja' का जादू, 'Dream Girl 2' ने की बंपर कमाई



4 साल पहले आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल यानी 'ड्रीम गर्ल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। आलम ये है कि पहले दिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म ने कमाल कर दिया है। डायरेक्टर राज शांडिल्य की 'ड्रीम गर्ल 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल 2019  में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था,जिसमें पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब पूजा दोबारा लौट आई है और आते ही उसने फैंस के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। आयुष्मान खुराना की इस लेटेस्ट फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन करीब 9-10 करोड़ के बीच में कमाई की है। 'गदर 2' की सुनामी के आगे इस फिल्म का ये कलेक्शन काफी शानदार माना जा रहा है।