Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Sep 2021 9:34 am IST

वीडियो

पर्यावरण बचाना है तो संतुलित विकास करें... बछेंद्री पाल



हरिद्वार। देश की पहली एवरेस्ट महिला विजेता बछेंद्री पाल ने कहा कि असंतुलित विकास के कारण आज उत्तराखंड ही नही बल्कि देश के अन्य  पहाड़ी राज्यों में पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। बछेंद्री पाल को हरिद्वार की हरित धरा संस्था ने अपना हिमालयन एम्बेसडर बनाया है।  हरिद्वार में हरित धरा संस्था द्वारा हरिद्वार में पर्यावरण पर आधारित एक गोष्ठी के दौरान बछेंद्री पाल ने कहा कि तथाकथित विकास के नाम पर हिमालय पर्वत में जो बदलाव हो रहे है उसका बुरा असर पहाडों में ही नही मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है इसलिए देश मे संतुलित विकास होना चाहिए। अपने हिमालय को बचाने के लिए सरकार के साथ साथ आम जनसहयोग भी बहुत जरूरी है।