Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Jun 2022 10:00 pm IST

जन-समस्या

हरियाणा का हठ दिल्लीवासियों के लिए मुसीबत, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही राजधानी


दिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना नदी में पानी छोड़ने का ताजा विवाद अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है। वहीं हरियाणा सरकार की जिद के चलते दिल्लीवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। और दूसरी तरफ इस जानलेवा गर्मी में हरियाणा के लोग दिल्लीवालों के हिस्से का पानी पी रहे हैं।

दिल्ली में आलम ये है कि, वजीराबाद बैराज में जलस्तर करीब एक महीने से छह फिट नीचे चल गया है। अब तक बैराज में सामान्य जलस्तर 674.50 फीट रहता था। लेकिन पानी की कमी के चलते वर्तमान में 668.30 फीट पर स्थिर हो गया है। क्योंकि 12 मई से हरियाणा से यमुना नदी में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसका असर वजीराबाद बैराज पर साफ नजर आ रहा है। बैराज का सामान्य जलस्तर 674.50 फीट से गिरकर 668.30 फीट पर स्थिर हो गया है। 

उधर, हरियाणा कई बार स्पष्टीकरण दे चुका है कि, उसने पानी छोड़ने में कोई कटौती नहीं की है और वह पर्याप्त पानी छोड़ रहा है, लेकिन हकीकत साफ नजर आ रही है। हरियाणा के इस रुख से यमुना के लिए अधिक पानी मिलना मुश्किल लग रहा है। जानकारों की मानें तो बैराज के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था न होने की स्थिति में नई दिल्ली समेत करीब 30 करीब प्रतिशत दिल्लीवासियों को गर्मी के मौसम में इस बार की तरह हर साल पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।